Madhya Pradesh

लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के मार्शल आर्ट्स वाले वीडियो पर कसा तंज

Laxman Singh takes a dig at Rahul

भोपाल, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियाें में रहने वाले पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पर लक्ष्मण सिंह ने तंज कसे हुए लिखा कि हमे भी आगे प्रचार का मार्गदर्शन भी मिलेगा।

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर राहुल गांधी के मार्शल आर्ट्स वाले वीडियो को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा- राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय का वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस पार्टी राहुल की “dojo”यात्रा शीघ्र निकालने वाली है। एमपी में हो रहे उपचुनाव में इसे प्रचार का केंद्रबिंदु बनाना चाहिए। नतीजा जो आएगा उससे हमें आगे प्रचार का मार्ग दर्शन भी मिलेगा।

बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान के वीडियो पोस्ट किए थे। इन वीडियो में वह मार्शल आर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा था कि जल्द ही dojo यात्रा निकाली जाएगी। Aikido और Jiu Jitsu के gentle art – संवेदना सिखाते हैं, अपनी शक्ति का ज्ञान देते हैं, अहिंसा, आत्मसम्मान और आत्मरक्षा सिखाते हैं। और यही सीख हमारे भारत जोड़ो न्याय यात्रा की नींव भी बनी, देश को उनके अधिकारों और शक्ति के प्रति जागृत करने का आधार बनी।

बता दें कि लक्ष्मण सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। वे पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह के भाई ने कांग्रेस को शर्मिंदा किया है। वे पहले भी कई मौकों पर पार्टी के खिलाफ बोल चुके हैं।

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top