RAJASTHAN

पूर्व राज्यमंत्री मोहन मेघवाल को दी अंतिम विदाई : कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल

jodhpur

जोधपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पूर्व राज्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन मेघवाल को मंगलवाद दोपहर अंतिम विदाई दी गई। उनकी पार्थिव देह का आज दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व राज्यमंत्री मोहन मेघवाल का सोमवार को दोपहर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह प्रतापनगर स्थित यूआईटी कॉलोनी से रवाना होकर सूरसागर बाइपास पर स्थित मेघवाल श्मशान घाट गई। उनकी अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, शहर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने मोहन मेघवाल के शव को कंधा भी दिया। बता दे कि भाजपा के साथ स्थापना के समय से ही जुड़े वरिष्ठ नेता मोहन मेघवाल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में की। वे 1977 में नगर विकास न्यास के सदस्य बनाए गए। इसके बाद वे कई अहम पदों पर रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top