Uttar Pradesh

राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी को दी गई अंतिम विदाई

जौनपुर, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के विकासखंड करंजाकला के कुकुड़ीपुर गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी जैतूराम यादव का रविवार को अकास्मिक निधन हो गया। जिसकी खबर लगते ही जिला प्रशासन से आए नायब तहसीलदार व प्रशासनिक अधिकारियों ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

कुकुड़ीपुर गांव निवासी 75 वर्षीय जैतूराम यादव इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र बचाओ आंदोलन में कूद पड़े थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को इमरजेंसी लगाया था, उस इमरजेंसी के दौरान जैतूराम यादव जेल चले गए थे। उन्हाेंने लोकतंत्र बचाव के अभियान में काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी। जिसके लिए वह क्षेत्र में भी जाने जाते रहे हैं। जैतूराम का रविवार भोर में उनके निवास स्थान कुकुड़ीपुर में निधन हो गया। जिसकी जानकारी लगते ही सदर नायब तहसीलदार नितिन कुमार सिंह, लेखपाल केसी मौर्या, प्रभात यादव, सरायख्वाजा पुलिस अन्य सहयोगियों के साथ घर पहुंच गए। उनके शव पर पुष्पा माला अर्पित कर श्रद्धांजलि सलामी दी गई। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव / शरद चंद्र बाजपेयी / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top