
दुमका, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के मसलिया प्रखड क्षेत्र के कोलारकोंदा पंचयात के तालडेगाल स्थित मसानजोर डैम पर्यटन स्थल गेट संख्या दो के समीप पहाड़ किनारे स्थित दो दुकान पहाड़ में भूस्खलन होने से धराशाही हो गया है।
जानकारी के अनुसार विगत दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण पहाड़ में भूस्खलन हो गया। जिसके चपेट में रंजीत मुर्मू और सुरेश माल का दुकान धराशाही हो गया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया की जिस वक्त यह घटना घटी। उस समय दुकान बंदकर घर आ गए थे। अन्यथा एक बड़ी घटना घटित हो सकती है। आगे बताया कि दुकान में दो फ्रिज, पानी का बोतल, दूध सहित अन्य वस्तु नष्ट हुआ है, जिसका अनुमति कीमत 50 हजार और 60 हजार दोनो मिलाकर एक लाख दस हजार रुपया का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पंचायत के मुखिया वकील मुर्मू और मसलिया वीडीओ अजफर हसनैन को मौखिक रूप से दिया गया। इस संबंध में बीडीओ अजफर हसनैन से पुछे जाने पर बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुआ। आपदा प्रबंधन के नियम अनुसार यदि आता है, तो जो नुकसान हुआ है। उसका मुआवजा मिल जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
