Haryana

यमुनानगर: प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक रैली में 12 जिलों से लाखों लोग करेंगे शिरकत: कृष्ण लाल पवार

बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार

यमुनानगर, 11 अप्रैल (Udaipur Kiran) । आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की यमुनानगर में प्रस्तावित विशाल रैली की तैयारी को लेकर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में पहुंचकर जिला भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से बैठक की।

शुक्रवार को बैठक में कैबिनेट मंत्री एवं रैली प्रभारी कृष्ण लाल पवार ने रैली से संबंधित अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेवारियां तय कर भाजपा जिला यमुनानगर संगठन के अलग-अलग पदाधिकारियों को व्यवस्था प्रमुख व सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन भाजपा पदाधिकारियों को व्यवस्था देखने की जिम्मेवारियां दी गई है, वह सभी भाजपा पदाधिकारी रैली स्थल पर प्रशासन के सहयोग से यह व्यवस्था जिम्मेवारी बखूबी निभाएंगे। व्यवस्था संभालने वाले इन महत्वपूर्ण पार्टी पदाधिकारियों के नाम और फोन नंबर प्रशासन के अधिकारियों को दे दिए गए हैं ताकि उनमें आपस में समन्वय सम्पर्क बना रहे।

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल की यमुनानगर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली एक ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें 12 जिलों से लाखों लोग शिरकत करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि रैली के इंतजाम को लेकर सभी भाजपा के प्रमुख पदाधिकारीयों की व्यवस्था में ड्यूटियां लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानकमंत्री की रैली जिला यमुनानगर में हो रही है तो जिला यमुनानगर की चारों विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोग रैली स्थल पर पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित वरिष्ठ भाजपा के मंत्रीगण, नेताओं के विचारों को सुनेंगे।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top