Haryana

फरीदाबाद : बंदूक दिखाकर दंपति से लाखों की नकदी लूटी

टूटी अलमारी का दृश्य

फरीदाबाद, 2 मई (Udaipur Kiran) । एक परिवार के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल मखीजा ने बताया कि गुरुवार रात मनोज भाटी, उसकी पत्नी मीनू भाटी और उनका बेटा उनके घर में घुस आए। मीनू ने उनकी छाती पर रिवाल्वर रखकर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद 15-20 बदमाश लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की और अलमारी तोड़कर 1.77 लाख रुपए नकद और सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों की स्कूटी की चाबी वहीं गिर गई। घटना जवाहर कॉलोनी खंड बी की है। अनिल मखीजा ट्रैक्टर चलाने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने मनोज भाटी की रॉयल वाटिका में काम किया था। अब वाटिका किसी और के पास है, लेकिन मनोज को शक है कि वाटिका उन्होंने ले ली है। इसी रंजिश में यह वारदात की गई। परिवार जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गया। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पर्वतीय कॉलोनी चौकी में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top