Bihar

लाजवंती झा को बनाया गया झारखंड चुनाव प्रभारी,कार्यकर्ताओ में हर्ष

लाजवंती झा

सहरसा, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) ।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं तेज तर्रार नेत्री लाजवंती झा को महिला मोर्चा की ओर से झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है।जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। साथ ही झा को सदस्यता अभियान के पांच सदस्यीय प्रदेश टोली में भी रखा गया है।निश्चित रूप से भाजपा बिहार में महिला चेहरा के रूप में लाजवंती झा एक सशक्त एवं प्रभावशाली महिला नेत्री है।

एक अच्छी वक्ता के साथ साथ अच्छी संगठनात्मक सूझ बूझ भी रखती हैं।भाजपा बिहार में लाजवंती झा एक मजबूत महिला नेत्री के रूप में अपना स्थान रखती है तथा आने वाले समय में पार्टी इन पर दांव खेल सकती है। सदस्यता अभियान में प्रदेश टीम में सह संयोजक के रूप में रखा गया है।इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु श्रमति झा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया।साथ ही श्री मति झा नें कहा भाजपा नीत केन्द्र सरकार नें महिलाओ के मान सम्मान, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक कदम उठाए गए है।

महिला आरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढाओं, उज्जवला योजना के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है।ऐसे में महिला मतदाताओ के बीच घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए गोलबंद किया जाएगा।उन्होंनें कहा कि इसके लिए पार्टी के गाइड लाइन का पालन कर गांव एवं पंचायत स्तर पर बनें बूथ कमिटि में महिलाओ को शामिल कर सशक्त बनाया जाएगा।ज्ञात हो कि झारखंड विधानसभा चुनाव राज्य विधानसभा के सभी 81 सदस्यों का चुनाव करने के लिए नवंबर या दिसंबर में होगा। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव दिसंबर 2019 में हुआ था।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top