West Bengal

ममता को नकली हिन्दू बताने वाले बयान को लेकर कुणाल घोष ने शुभेंदु पर कसा तंज

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी व तृणमूल नेता कुणाल घोष

कोलकाता, 27 अप्रैल (Udaipur Kiran) । मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के बाद विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नकली हिन्दू करार दिया था। उनके उस बयान पर तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने रविवार को पलटवार किया है।

शुभेंदु अधिकारी पर पलटवार करते हुए कुणाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी एक ब्राह्मण हिंदू परिवार की संतान हैं और वह धर्मनिरपेक्ष हैं। वह अन्य धर्मों का सम्मान करती हैं। शुभेंदु अधिकारी, उनके पिता और भाई इतने लंबे समय तक ममता बनर्जी के साथ थे। शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के विधायक, सांसद और मंत्री थे, लेकिन उन्होंने उस समय इन सबके बारे में नहीं सोचा?

उल्लेखनीय है कि 2016 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से चुनाव जीतकर ममता मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री बनाए गए। वाम मोर्चा का गढ़ कहे जाने वाले जिलों में शुभेंदु ने पार्टी की पकड़ को मजबूत बनाया। इस तरह नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता का साथ देने वाले शुभेंदु अधिकारी ने 2018 में उत्तराधिकारी के तौर पर अपने (ममता के) भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी को बढ़ावा देने के कारण पार्टी से दूरी बनाते गए और फिर विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर 2020 में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गंगा

Most Popular

To Top