HimachalPradesh

किशन कपूर का गद्दी समुदाय को ट्राइबल का स्टेट्स दिलाने में बड़ा योगदान : खन्ना

प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रभारी अविनाश खन्ना दिवंगत नेता किशन कपूर के निधन पर शोक जताते हुए।

धर्मशाला, 17 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने सोमवार को स्वर्गीय किशन कपूर के निजी निवास पर जाकर उनके परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर दुख जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।

खन्ना ने किशन कपूर को जनसंघ से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि वह मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे। गद्दी समुदाय को ट्राइबल का स्टेट्स दिलाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। किशन कपूर तीन बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। एक बार लोकसभा सांसद रहे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते रहे और पांच बार विधायक रहे। भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। किशन कपूर ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। इस दौरान अविनाश राय खन्ना का उनके बेटे शाश्वत कपूर से मिलना हुआ।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top