
लखीमपुर खीरी, 1 सितंबर (Udaipur Kiran) । साझा काव्य संग्रह काव्य कुंभ का हिस्सा बनने और साहित्य सृजन में महती भूमिका निर्वहन के लिए राम मोहन गुप्त को प्रकाशक एवं संपादक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
समाजसेवी, साहित्यकार राम मोहन गुप्त को नीलम पब्लिकेशन मुंबई द्वारा प्रकाशित साझा काव्य संग्रह काव्य कुंभ में ‘संभल गए तो’ और सोशल मीडिया’ रचनाओं के प्रकाशन, साहित्य साधना पथ पर निर्बाध गति से अग्रसर होने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रशस्ति प्रदान की गई है। साझा काव्य संग्रह काव्य कुंभ के संपादक डाॅ. विजय नारायण पाटिल एवं नीलम पब्लिकेशन परिवार द्वारा प्रशस्ति पत्र, प्रकाशित काव्य संकलन की प्रतियां प्रेषित कर राम मोहन गुप्त को सम्मानित किया गया है।
इससे पहले भी राम मोहन गुप्त ‘अमर’ इसी पब्लिकेशन के कई साझा काव्य संग्रहों सहित अन्य प्रकाशनों के विभिन्न साझा संग्रहों में भी प्रकाशित एवं प्रशंसित हो चुके हैं। राम मोहन गुप्त को प्राप्त उपरोक्त प्रशस्ति सम्मान पर मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।
—————
(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव
