
लखनऊ,06 जून (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जम्मू कश्मीर समस्या के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है।
उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि कांग्रेस का दूसरा देशद्रोह! पाकिस्तान ने अपनी स्थापना के तुरंत बाद कश्मीर के एक हिस्से पर भी कब्जा कर लिया। अपनी जाबांज सेना ने पाक को काफ़ी पीछे तक खदेड़ दिया था और बाकी हिस्से को छुड़ाने के लिए बेताब थी, लेकिन तबके कथित ‘शांतिदूत’ प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पाक के सामने सरेंडर कर दिया। उनके कारण भारत के जम्मू-कश्मीर का एक हिस्सा पाक-अधिकृत कश्मीर हो गया।
एक अन्य पोस्ट में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी खुद को देश, संविधान, सेना, सरकार और अब तो न्यायालय से भी ऊपर समझने लगे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता भी पदों पर बने रहने के लिए उनकी परिक्रमा और चमचागीरी में ही व्यस्त हैं। —————
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
