
वाराणसी,02 (Udaipur Kiran) । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार अपरान्ह श्री काशी विश्वनाथ धाम में हाजिरी लगाई। श्रावण मास के शिवरात्रि पर बाबा के दरबार में मुख्यमंत्री ने विधि विधान से मंत्रोंच्चार के बीच दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद सर्किट हाउस के बाहर पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री से अपनी शिकायत दर्ज कराई। पत्रकारों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि सर्किट हाउस में पत्रकारों को पत्रकार वार्ता में जाने से रोका जा रहा है। इसके पहले वाराणसी सर्किट हाउस में पहुंचने पर अफसरों के अलावा भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां उप मुख्यमंत्री ने भाजपा के पदाधिकारियों से बातचीत भी की। गौरतलब हो कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मौर्य इन दिनों पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है। उनका बयान सरकार से बड़ा संगठन सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी / बृजनंदन यादव
