Uttar Pradesh

केजरीवाल के फरेब को दिल्ली की जनता ने जाना, मोदी पर जताया भरोसा: धर्मवीर प्रजापति

केजरीवाल के फरेब को दिल्ली की जनता ने जाना, मोदी पर जताया भरोसा- धर्मवीर प्रजापति
केजरीवाल के फरेब को दिल्ली की जनता ने जाना, मोदी पर जताया भरोसा- धर्मवीर प्रजापति

शाहजहांपुर, 09 फरवरी (Udaipur Kiran) । केजरीवाल के फरेब और झूठे वादों से ऊब चुकी दिल्ली की जनता ने इस बार भाजपा पर भरोसा जताते हुए दिल्ली की कुर्सी भाजपा को सौंपी है। केजरीवाल सरकार में न तो यमुना की सफाई हुई और न मोहल्ला क्लिनिक चले, न स्कूलों में व्यवस्था सुधरी। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार होगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को शाहजहांपुर में कही।

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति शाहजहांपुर में मैथिल ब्राह्मण महासभा भारत द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित मैथिल ब्राह्मण युवा स्वरोजगार मेले में शामिल होने पहुंचे थे। राज्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर हरिओम शर्मा, संजय कुमार झा, सीमा झा, रजनी किरण झा, डॉक्टर विमलेश शर्मा ,लव कुमार शर्मा, राजेश शर्मा , आर के झा, आरपी शर्मा , नरेंद्र ओझा आदि उद्योगपतियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी उद्योगपतियों को इसी तरह आगे आना चाहिए, जिससे हर समाज के युवाओं को रोजगार हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार भी युवाओं के लिए कई योजनाएं चल रही, उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि युवा स्वरोजगार से जुड़ सके। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने घर से एक एक थैला लेकर खरीदारी करने के लिए निकले जिससे पॉलीथिन एवं पर्यावरण पर बढ़ रहे प्रदूषण को रोका जा सके।

दिल्ली की जनता ने इस बार भाजपा पर किया भरोसा

राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि दिल्ली में दस साल केजरीवाल की सरकार रही,लेकिन जनता से किए गए वादे पूरे नहीं हुए। न तो यमुना की सफाई, न मोहल्ला क्लिनिक चले, न ही स्कूलों में व्यवस्था सुधरी। अहंकार में चूर केजरीवाल के फरेब को दिल्ली की जनता इस बार जान चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और कुशक नेतृत्व में भाजपा को दिल्ली में जीत हासिल हुई है। केंद्र सरकार और दिल्ली में बनी भाजपा सरकार दिल्ली को आगे लेकर जायेगी।

इस मौक़े पर भाजपा जिलाअध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर, विधायक ददरौल अरविंद सिंह , पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि, संजय कुमार झा, अशित पाठक,अवधेश मैथिल,मनीष शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, बृजेश मैथिल,ऋषि शर्मा,अखंड प्रताप शर्मा मैथिल, रानू सिद्धार्थ झा, संदीप शर्मा कुलदीप भारद्वाज, पुष्पेंद्र शर्मा ,राजेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमित कुमार शर्मा

Most Popular

To Top