Assam

खबेइसोई से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) कैडर गिरफ्तार

खबेइसोई से गिरफ्तार केसीपी (पीडब्ल्यूजी) कैडर की तस्वीर।

इम्फाल, 17 फरवरी (Udaipur Kiran) | सुरक्षा बलों ने इंफाल ईस्ट जिले के हेंगांग थाना क्षेत्र के खबेइसोई मनींग लाइकाई से प्रतिबंधित संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कैडर की पहचान वांगमयुम मुक्ताजुद्दीन उर्फ अमुबा (25) के रूप में हुई है।

अधिकारियों द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार कैडर आम जनता, निजी फर्मों और सरकारी अधिकारियों से अवैध उगाही जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। सुरक्षा एजेंसियां उससे आगे की पूछताछ कर रही हैं।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top