Haryana

गुुरुग्राम: निजी अस्पताल में कजाकिस्तान की महिला मरीज के साथ बलात्कार

-कजाकिस्तानी 51 वर्षीय महिला की बेटी ने अस्पताल के अटेंडेंट पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

-महिला की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । यहां एक निजी अस्पताल में कजाकिस्तानी की एक महिला के साथ अस्पताल के अटेंडेंट ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कजाकिस्तान की महिला को 9 जुलाई को आर्थोस्कोपी सर्जरी के लिए आर्टेमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि उसकी ऑर्थोस्कोपी सर्जरी 13 जुलाई को हुई थी। उसे ओटी से कमरे में भेज दिया गया। वह अपनी बेटी के साथ थी। रविवार की सुबह अस्पताल का एक अटेंडेंट कमरे में आया और उसके साथ बलात्कार किया। बताया जा रहा है कि जिस समय अटेंडेंट ने विदेशी महिला के साथ बलात्कार किया, उस समय वह बेहोश थी। महिला की बेटी अटेंडेंट की इस हरकत को देखा और शोर मचा दिया। लडक़ी द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी अटेंडेंट कमरे से भाग गया। बीमार महिला की बेटी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पीडि़ता की बेटी की शिकायत के मुताबिक उसकी मां अस्पताल में भर्ती थी। सर्जरी के बाद उस वक्त वह दवाइयों के असर के कारण पूरी तरह से होश में नहीं थीं। उसके कमरे में अटेंडेंट उसकी मां के साथ बलात्कार (उंगली मैथुन) कर रहा था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग गया। उसने अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया। पुलिस को भी बुलाया और पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई। महिला की बेटी की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान राजस्थान के तिजारा जिले के खैरथल के मूल निवासी ठाकुर सिंह (24) के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आर्टेमिस अस्पताल के प्रवक्ता असगर अली ने कहा कि अस्पताल हमेशा अपने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सभी तरह की जांच में अस्पताल का सहयोग रहेगा। जांच होने तक उस कर्मचारी को अस्थायी तौर पर सेवा से बाहर कर दिया गया है। महिला मरीज को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

(Udaipur Kiran) हरियाणा / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top