Assam

कविगुरु टैगोर भारतीय संस्कृति के अमर प्रतीक: मुख्यमंत्री सरमा

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा साझा की गई तस्वीर।

गुवाहाटी, 9 मई (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व शर्मा ने शुक्रवार को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर युगों से प्रवाहित होने वाली एक आनंदधारा हैं। भारतीय साहित्य और संस्कृति की विविध साधना से लेकर समाज, दर्शन और राष्ट्रप्रेम की गहराइयों तक टैगोर की उपस्थिति संपूर्ण विश्व के जनमानस में बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि टैगोर न केवल भारत के बल्कि विश्व के भी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उनके विचार आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top