Madhya Pradesh

कटनी: भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत का निर्वाचन संपन्न

कटनी, 3 अगस्त (Udaipur Kiran) । भारतीय किसान संघ जिला कटनी का निर्वाचन भारी बारिश की वीच गत दिनों सम्पन्न हुआ। किसान संघ के अध्यक्ष बिहारी लाल निगम ने बताया कि निर्वाचन के पूर्व हलधर भगवान बलराम और भारत माता के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ की पदाधिकारी भरत सिंह पटेल संगठन मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल प्रांत महामंत्री की विधुत नियामक आयोग सलाहकार समिति सदस्य, प्रदेश मंत्री कमलेश पटेल भारतीय मजदूर संघ निर्वाचन के रूप में नंदकिशोर परोहा, हेतराम पटेल प्रांत उपाध्यक्ष केशव, बिहारी लाल निगम सहित अन्य पदाधिकारीयो की उपस्थिति रही। इस दौरान किसान संघ के प्रवक्ता ने बताया कि यह वर्ष भारतीय किसान संघ संगठन विस्तार का था। इस परिपेक्ष में पूरे भारत देश पर संगठन का गठन और निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है।

प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत में 24 जिले आते हैं और अभी तक 5 जिलों का निर्वाचन हो गया है। 8 तारीख तक अलग-अलग जिले की निर्वाचन की तिथि तय हो चुकी है। महाकौशल प्रांत की 1 लाख सदस्यता किसान भाईयों ने सदस्यता ग्रहण की है। एक सितंबर को प्रांत का अधिवेशन मानस भवन जबलपुर में किया जाएगा जिसमें प्रांत की नवीन कार्यकरणी घोषित की जायेगी।

उन्होंने बताया कि संगठन में कार्यकर्ता संगठन की पूंजी होता है नए कार्यकर्ता उसका ब्याज होता है, पुराने कार्यकर्ताओं के कारण संगठन कठिन परिस्थितियों में संगठन के लिए काम किया है। उनके किए गए कार्य को भुलाया नहीं जा सकता है। निर्वाचन अधिकारी के रुप निर्वाचन करवाने के लिए नंदकिशोर परोहा ने संगठन की रीति अनुसार संगठन का निर्वाचन संपन्न कराया और सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिला मंत्री रूप सिंह और जिला संयोजिका मनोरमा सिंह राणा, जिला सहसंयोजिका राधिका बर्मन, जिला उपाध्यक्ष कल्लू चौधरी, जिला युवा संयोजक विपिन निगम, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल पटेल, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख पारस पटेल, इन्द्र कुमार हल्दकार, चमन लाल काछी, संदीप साहू को संगठन के विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

(Udaipur Kiran) / राकेश चतुर्वेदी / राजू विश्वकर्मा

Most Popular

To Top