
श्रीनगर, 07 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मौजूदा समय में कश्मीर घाटी भीषण शीत लहर की चपेट में है जबकि ज़ोजिला दर्रे पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
श्रीनगर में पिछली रात से तापमान में सुधार हुआ है लेकिन यह अभी भी हिमांक बिंदु से नीचे है। यहा का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर स्थित ज़ोजिला में सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद शोपियां में शून्य से नीचे 4.5 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम और बांदीपोरा में शून्य से नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शून्य से नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने 14 दिसंबर तक कश्मीर के मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का संभावना जताई है।
(Udaipur Kiran) / सुमन लता
