
हरिद्वार, 4 फरवरी (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड के हरिद्वार में 38वीं नेशनल गेम्स चल रहे हैं। यहां खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। साेमवार काे यहां हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले ही दिन बालिका हॉकी मुकाबले में कर्नाटक की एक खिलाड़ी घायल हो गई। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया, जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है।
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया हॉकी ग्राउंड में नेशनल गेम्स के तहत आज हॉकी का मुकाबला 10.30 बजे से शुरू हुआ। पहले दिन हॉकी बालिका वर्ग का मैच मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला गया। मुकाबले के दाैरान कर्नाटक टीम की महिला खिलाड़ी यमुना के मुंह पर गेंद जा लगी, जिससे उन्हें गहरी चोट आई है। उन्हें तुरंत मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण मुकाबले कुछ देर के लिए रोका गया, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर खेल काे दोबारा शुरू कराया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
