Jharkhand

लोहरदगा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कर्मा

मांदर बजाते डीसी एसपी

लोहरदगा, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । युवक संघ मैना बगीचा के तत्वावधान में करमा पूजनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी बारिश होने के बाद भी व्रती भक्ति भाव से करम पूजा स्थल पहुंची। विधि-विधान से पाहन सोमा भगत ने पूजा-अर्चना कराया। शिक्षक सुकरात उरांव ने कर्मा-धर्मा दो भाइयों की कहानी सुनाया।

लोगों को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि करमा परब हमारे पूर्वजों का बहुत बड़ा धरोहर है, जिसे हमें संजोग कर रखना है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को करमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। लोहरदगा उपायुक्त वाघमारे प्रसादु कृष्ण ने कहा कि करमा आदिवासियों का बहुत बड़ा पर्व है। आदिवासियों का पूरा जीवन पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए समर्पित हैं। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने प्रकृति पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज की इस भौतिक युग में पर्यावरण को बचाने का प्रेरणा देने वाला पर्व करमा का विशेष महत्व है। हम सभी को पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए लोगों में जागृति लाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद सुखदेव भगत, लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर बाघमारे प्रसाद कृष्णा, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, नजारत सह उपसमाहर्ता अभिनीत, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनुपमा भगत सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर

Most Popular

To Top