Sports

कराटे : उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले दिन 10 स्वर्ण पदक जीतकर जमाई धाक

मैदान में कराटे खिलाड़ियों से हाथ मिलाते अतिथि।

–डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप

लखनऊ, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक जीतते हुए अपनी धाक जमाई। राजस्थान की सोनी कुमारी और पंजाब की रिया ने भी स्वर्ण जीते।

वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश पुलिस की रिया तोमर व प्रियंका ने भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। शनिवार को उत्तर प्रदेश के लिए जोशिका पाण्डेय, सौम्या कुशवाहा, अभिषेक सिंह, अजय पटेल, सनी गौतम, आयुषी, इशिका गुप्ता, वैदिक सिंह, सत्यम यादव, तूलिका शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।

इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंजी.योगेश कुमार (निदेशक-कामर्शियल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड) व विशिष्ट अतिथि गण डाॅ.कीर्ति विक्रम सिंह (उप निदेशक, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, लखनऊ) एवं दुर्गेश कुमार त्रिपाठी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा विभाग एकल अभियान, एकल फ्यूचर) ने किया। समारोह की अध्यक्षता कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया ने की। जबकि वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश के सचिव संतोष कुमार ने टीमों का स्वागत किया। इस अवसर पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने भी चैम्पियनशिप में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

पहले दिन के परिणाम

बालिका 16-17 वर्ष कुमिते (59 किग्रा से अधिक):- स्वर्ण : जोशिका पाण्डेय (उत्तर प्रदेश), रजत : परिधि दुआ (उप्र)

बालिका 16-17 वर्ष कुमिते (59 किग्रा से कम):- स्वर्ण : खुशी कुमारी (राजस्थान), रजत : पारुल शर्मा (उप्र), कांस्य : नैना (उप्र) व वान्या तोमर (उप्र)

बालिका 16-17 वर्ष कुमिते (48 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सोनिया (पंजाब), रजत : रामरती (उप्र), कांस्य : अंजली शर्मा व नेहा (उप्र)

बालिका 16-17 वर्ष कुमिते (40 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सौम्या कुशवाहा (उप्र), रजत : प्रियंका त्रिपाठी (उप्र), कांस्य : प्रियंका गुप्ता (झारखंड) व जान्हवी (उप्र)

बालक 16-17 वर्ष कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अभिषेक सिंह (उप्र), रजत : आशुतोष मिश्रा (बिहार), अभिषेक गुप्ता (उप्र) व इस्मित सिंह (पंजाब)

बालक 16-17 वर्ष कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : अजय पटेल (उप्र), रजत : कार्तिकेय (उप्र), कांस्य : अयान खान (म प्र) व अविनाश पासवान (उप्र)

बालक 16-17 वर्ष कुमिते (61 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सनी गौतम (उप्र), रजत : विनायक (झारखंड), कांस्य : गौरव शर्मा व अखिल (उप्र)

महिला सीनियर कुमिते (61 किग्रा से कम):- स्वर्ण : आयुषी (उप्र), रजत : लक्ष्मी (उप्र), कांस्य : गरिमा (बिहार) व दानिया (दिल्ली)

महिला सीनियर कुमिते (50 किग्रा से कम):- स्वर्ण : प्रियंका (उप्र पुलिस) व रितिका यादव (उप्र)

महिला सीनियर कुमिते (55 किग्रा से कम):- स्वर्ण : इशिका गुप्ता (उप्र), रजत : अदिति सोनकर (राजस्थान), कांस्य : ईशु व ज्योत्सना (उप्र)

महिला सीनियर कुमिते (55 किग्रा से कम):- रिया तोमर (उप्र पुलिस), रजत : प्रतिष्ठा प्रसाद (झारखंड), कांस्य : अंशु (उप्र)

पुरुष सीनियर कुमिते (60 किग्रा से कम):- स्वर्ण : वैदिक सिंह (उप्र), रजत : प्रशांत मौर्या (झारखंड), कांस्य : पिंटू प्रसाद (उप्र) व मो.फैजान (दिल्ली)

पुरुष सीनियर कुमिते (67 किग्रा से कम):- स्वर्ण : सत्यम यादव (उप्र), रजत : अभय कुमार (पंजाब), कांस्य : विकास कुमार (उप्र)

बालिका 14-15 वर्ष काता:- स्वर्ण : तूलिका शर्मा (उप्र), रजत : श्रेया गुप्ता (उप्र), कांस्य : आर्याही कुमार (उप्र) व श्रेया शुक्ला (पंजाब)

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र नाथ राय / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top