


बलरामपुर, 5 अप्रैल (Udaipur Kiran) । बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत देवगई में चैत्र नवरात्र के महाअष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कन्या पूजन का विशाल आयोजन किया गया। इस दौरान अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक सदानंद महाराज भी उपस्थित रहे। सैकड़ों कन्याओं के पूजन के बाद उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। गांव हो रहे पहली बार कन्या पूजन में भाजपा के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक सदानंद महाराज ने कहा कि कन्या पूजन का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। यह अनुष्ठान कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनकी पूजा करने के लिए किया जाता है। कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है और उनकी पूजा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। कन्या पूजन कन्याओं के प्रति सम्मान और आदर को दर्शाता है। कन्या पूजन नारी शक्ति का सम्मान करने के लिए किया जाता है। कन्या पूजन करने से आध्यात्मिक लाभ होता है। यह आत्मा को शुद्ध करता है। कन्या पूजन सामाजिक महत्व को भी दर्शाता है जैसे कि कन्याओं के प्रति सम्मान और आदर को बढ़ावा देना।
(Udaipur Kiran) / विष्णु पाण्डेय
