
यमुनानगर, 26 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनावों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी शहर के वार्डों में भाजपा की महापौर प्रत्याशी व सभी वार्डों में भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में धुंआधार प्रचार करते हुए वोट की अपील की।
बुधवार को इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि जगाधरी शहर की जनता ने मन बना लिया है कि यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा की सरकार को लाना है और विकास की गति को तीन गुना बढ़ाकर हरियाणा को विकसित बनाना है। उन्होंने बताया कि निगम चुनावों में भाजपा जीतेगी व विपक्षी राजनीतिक दलों का खाता भी नहीं खुलेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के नेतृत्व में भाजपा जनहित के फैसले लेकर आम जनता को खुशियां प्रदान कर रही है। भाजपा द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए हरियाणा प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के साथ समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।
जगाधरी शहर के हर वार्ड से लोग विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।यमुनानगर जगाधरी नगर निगम में मेयर पद से भाजपा प्रत्याशी सुमन बहमनी ने कहा कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनाव में भाजपा पूरी तरह से मजबूत है। सभी वार्डों में भाजपा की पूरी मेहनत के साथ चुनावी प्रचार चल रहा हैं। अभी कुछ समय पहले हरियाणा व महाराष्ट्र में व अभी दिल्ली के नतीजे भाजपा के पक्ष में आए हैं।
आम जनता भाजपा के साथ है और भाजपा निगम चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में कही गई सभी बातों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनावों में भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ भाजपा प्रत्याशियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है।
(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग
