RAJASTHAN

बिजोलाई बालाजी मंदिर से निकाली कांवड़ यात्रा

jodhpur

जोधपुर, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । कायलाना तखतसागर की पहाडिय़ों के मध्य स्थित प्राचीन बिजोलाई बालाजी मंदिर आश्रम से रविवार सुबह भगवान शिव के पावन मास सावन के सुअवसर पर कांवड़ यात्रा निकाली गई। आश्रम परिसर में महामंडलेश्वर सोमेश्वरगिरी महाराज के कर कमलों में कांवडिय़ों ने बिजोलाई तालाब से जल भरा और उसके बाद कांवड़ यात्रा पर निकले।

चांदणा भाकर देवी रोड स्थित गुबेश्वर महादेव मंदिर परिवार के सैकड़ों पुरूष कांवड़ यात्रा में आस्था और उल्लास के साथ शामिल हुए। इसके अलावा यात्रा में बड़ी संख्या में ढोल बाजे, डमरू और डीजे के साथ भाग लिया। सुबह दस बजे बिजोलाई बालाजी आश्रम से निकली यह यात्रा कायापलट बालाजी, पर्बतेश्वर महादेव मंदिर, कायलाना झील से होते हुए कायलाना चौराहे पहुंची जहां पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोगों ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिव भक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा प्रमुख ओमप्रकाश लखारा ने बताया कि गुबेश्वर महादेव मंदिर के बैनर तले पिछले चार साल से सावन मास में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इस साल यह यात्रा बिजोलाई आश्रम से रवाना होते हुए चांदणा भाकर स्थित शिव शक्ति देवी मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top