Haryana

यमुनानगर: नगर निगम निकाय चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा: कंवर पाल

मुख्यमंत्री के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल

यमुनानगर, 5 मार्च (Udaipur Kiran) । पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम चुनावों में मतदान होने के पश्चात बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जबसे हरियाणा की बागडोर संभाली है तब से भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजन का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार लोकप्रियता के शिखर पर आगे बढ़ रहे हैं और लगातार जनहित के फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जा रही हैं तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में भाजपा सरकार ने हरियाणा अग्निवीर नीति 2024 क्रियान्वित कर अग्निवीरों को सुरक्षा कवच प्रदान कर दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के सशक्त मजबूत नेतृत्व में नगर निगम निकाय चुनावों में भाजपा का परचम लहराएगा। वर्तमान हरियाणा भाजपा सरकार हर क्षेत्र में अग्रणीय भूमिका निभाते हुए आमजन को राहत व खुशियां प्रदान कर रही हैl

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top