Haryana

भाजपा में कोई बड़ा या छोटा कार्यकर्ता नही होता: कंवर पाल

भाजपा में शामिल लोग

–जगाधरी विधानसभा में बसपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा

–बड़ी संख्या में बीएसपी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए लोग

यमुनानगर, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ता जा रहा है और जगाधरी विधानसभा में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। लगातार भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर लोग भाजपा मे शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जगाधरी कृषि मंत्री कंवरपाल के कार्यालय पर बड़ी संख्या में लोगों ने बसपा को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कृषि मंत्री कंवर पाल ने अपने जगाधरी कार्यालय पर पार्टी का पटका पहना कर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

कृषि मंत्री ने बताया कि भाजपा की जनहित की नीतियों से प्रभावित होकर आज हड़ोली से केवल कुमार,बरौली माजरा से महिंद्र सिंह, डमोली से लखविंदर,ईलमचंद, बलोली से नरेश,मलकीत सिंह,सुरेंद्र कुमार,दादूपुर सैनी से राजकुमार सैनी अपने अनेकों साथियों के साथ बीएसपी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए है। इस मौके पर कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोगो को पूरा मान सम्मान दिया जायेगा। इन सभी के पार्टी में आने से भाजपा और मजबूत होगी। भाजपा में हर कार्यकर्ता को बराबर मान सम्मान दिया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। भाजपा में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नही होता बल्कि कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल कर सकता है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग शर्मा

Most Popular

To Top