CRIME

कानपुर: गांजा तस्करी में दंपति गिरफ्तार, एक लाख से अधिक का गांजा बरामद

कानपुर: गांजा की तस्करी मामले में दंपति गिरफ्तार, एक लाख से अधिक का गांजा बरामद

कानपुर,13 सितम्बर (Udaipur Kiran) । ग्वालटोली थाना एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार को एफ.एम.कालोनी ग्राउंड के पास से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने दोनों के कब्जे एक लाख से अधिक का गांजा बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त मध्य दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गुजैनी थाना क्षेत्र के टिकरा कालोनी कच्ची बस्ती जरौली फेस 2 निवासी प्रीति शर्मा और उसका पति हरिश्चन्द्र शर्मा है। दोनों के कब्जे से पुलिस टीम ने 7.149 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार में 1.5 लाख रुपये है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।

यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर ग्वालटोली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार और क्राइम ब्रांच मध्य के उपनिरीक्षक मंजेश सिंह समेत पूरी टीम के साथ एफ.एफ.

कालोनी ग्राउंड के पास से की है। यहां पर महिला अपने पति के साथ बैग से गांजा लेकर जा रही थी तभी उनकी गिरफ्तारी कर मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Most Popular

To Top