CRIME

कन्नौज : 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कन्नौज :- 50 हजार का ईनामी शातिर डकैत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
कन्नौज :- 50 हजार का ईनामी शातिर डकैत पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

कन्नौज, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran) । जनपद में एक वर्ष पूर्व इत्र कारोबारी के घर डकैती के मामले में फरार 50 हजार का इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने सोमवार को बताया कि डकैती मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश की लोकेशन जलालपुर पनवाड़ा के आसपास मिली थी। इस पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर घायल अवस्था में इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान मूलरूप से मध्य प्रदेश के गुनाह जिले का रहने वाला राजन पारदी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी से पूर्व राजन पारदी महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में छुपा हुआ था।

एसपी ने बताया कि सदर कोतवाली के मकरंद नगर काली मंदिर के पास रहने वाले इत्र कारोबारी विमलेश तिवारी के घर पिछले साल 23 जून 2023 की रात एक गिरोह ने डकैती डाली। इस दौरान डकैतों ने विमलेश के पत्नी व तीन बच्चों को बंधक लिया था। डकैतों ने विमलेश तिवारी की लाइसेंसी रिवाल्वर भी ले गए थे। सीसीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, डकैतों की संख्या नौ से 10 थी, जिसमें सात डकैत गिरफ्तार कर लिए गये थे। राजन पारदी फरार चल रहा था, जिस पर पचास हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(Udaipur Kiran) झा

Most Popular

To Top