Haryana

प्रदेश में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार : कांबोज

बैठक में भाग लेते हुए भाजपा कार्यकर्ता।

जींद , 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बलविंदर धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि पूर्व मंत्री एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को बनाने में पिछड़ा वर्ग का अहम योगदान है। इस बार भी पिछड़ा वर्ग ने भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है।

कांबोज ने नायब सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्रीमी लेयर की आय सीमा को छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख करना नायब सरकार की पिछड़ा वर्ग को नायाब सौगात है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 23 जून को मंजूर कर ओबीसी वर्ग का दिल जीत लिया है इसके लिए आज इस जिला कार्यकारिणी ने ध्वनि मत से मुख्यमंत्री का धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया है। कांबोज ने कहा कि 23 जून को मुख्यमंत्री ने जहां क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाई वहीं विशेष भर्ती अभियान द्वारा ओबीसी श्रेणी की रिक्त पड़ी सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है।

कांबोज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार रु की छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। कांबोज ने कहा कि प्रदेश का आम चुनाव में समय नहीं बचा है। इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश एवं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताएं। उन्होंने 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में हो रहे प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कार्यकारिणी बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव मुकेश राठौर, डा. रामचंद्र जांगडा, पिंकी बैरागी, राजकुमार जोगी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा शर्मा

Most Popular

To Top