RAJASTHAN

कालिका टीम ने महिला उद्यमियों को किया जागरूक

jodhpur

जोधपुर, 15 मई (Udaipur Kiran) । जोधपुर कमिश्ररेट की कालिका टीम ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की महिला इकाई को महिला हेल्पलाइन नंबर सहित महत्वपूर्ण जानकारियों प्रदान कर जागरूक किया।

शहर में पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में कालिका टीम ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, राजकॉप सिटीजन एप के बारे में जानकारी दी एवं ऐप डाउनलोड करा विभिन्न फीचर्स समझाए।

टीम ने 112 नंबर के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला में 33 महिला उद्यमियों एवं लघु उद्योग भारती में 65 प्रशिक्षणार्थी महिलाओं ने भाग लिया। टीम ने महिलाओं से अपील की है कि यदि उन्हें अपने आस-पास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक, अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत संबंधित पुलिस थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 पर सूचित करें।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top