
कैथल, 30 मई (Udaipur Kiran) । जिले के गांव बिच्छिया में मारपीट करके व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू किया है। बिच्छिया निवासी नीलम की शिकायत अनुसार वे खेतों में मकान बनाकर रह रहे हैं। पड़ोस में सुरेश व सुखदेव के मकान हैं। सुरेश ने कई बार अपने मकान से बाहर निकलकर खुले में पेशाब किया। इस पर उसके पति कुलविंद्र ने कई बार एतराज किया और इसी कारण उसके पति कि कई बार आरोपियों साथ कहासुनी भी हुई है।
12 मई की शाम सुरेश कुमार व सुखदेव के लड़के संजीव के साथ उनकी तकरार हुई थी। बाद में सभी अपने-अपने घर चले गए। रात में करीब साढ़े आठ बजे सुरेश, संजीव व विक्रम उनके घर पर आए और बाहर खड़े होकर ऊंची आवाज में ललकारने लगे। संजीव कुमार गेट फांदकर घर में घुस गया और गेट खोल दिया। इसके बाद सभी आरोपी डंडे व लाठियां लेकर उनके घर में घुस गए और उसके पति कुलविंद्र को पीट दिया।
राजकुमार व सुखदेव ने उसके पति को लातें मारी। लोगों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज किया गया। मारपीट में घायल हुए कुलविंद्र को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया था। जो 17 मई तो इलाज के दौरान कुलविंद्र की मौत हो गई। मामले की आगामी जांच सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बिच्छिया निवासी संजीव को बस स्टैंड कैथल के पास से काबू कर लिया गया। आरोपी का शुक्रवार को न्यायालय से एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / मनोज वर्मा
