HEADLINES

न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने ली उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश पद की शपथ

नैनीताल हाईकोर्ट।

नैनीताल, 30 मई (Udaipur Kiran) । हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र ने हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में उत्तराखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त अतिरिक्त न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व हाईकोर्ट की रजिस्ट्रार जनरल कहकशा खान ने कानून एवं न्याय मंत्रालय से जारी उनकी नियुक्ति संबंधी नोटिफिकेशन को पढ़ा।

हाईकोर्ट की कोलेजियम ने सितंबर 2022 को अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को न्यायमूर्ति नियुक्ति करने की संस्तुति की थी, जबकि सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को उन्हें हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की संस्तुति भारत सरकार को दी थी। जिसके बाद अब उन्हें जज बनाए जाने के आदेश हुए हैं। न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय हाईकोर्ट में मुख्य स्थाई अधिवक्ता सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे हैं। नैनीताल रतन कॉटेज निवासी न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय के शपथ ग्रहण के बाद अब उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, शासकीय अधिवक्ता अमित भट्ट, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा, अवतार सिंह रावत, वीबीएस नेगी, डॉ. महेंद्र पाल, बीडी उपाध्याय, जेपी उपाध्याय, टीए खान, पुष्पा भट्ट, अमर मूर्ति शुक्ला, बीएम पिंगल, पुष्पा जोशी, जानकी सूर्या, डीसीएस रावत, बीडी कांडपाल, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सर्वेश गुप्ता, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पन्त, प्रमुख सचिव संसदीय कार्य धनन्जय चतुर्वेदी, राज्यपाल के विधि सलाहकार, सालसा के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी, उजाला के निदेशक, जिला जज नैनीताल सुबीर कुमार, आई जी कुमाऊं रिधिम अग्रवाल, एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा, अपर जिलाधिकारी विवेक राय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की धर्मपत्नी, पुत्र सहित अन्य पारिवारिक जन उपस्थित थे।

……………

(Udaipur Kiran) / लता

Most Popular

To Top