Uttar Pradesh

शपथ ग्रहण के बाद पहली बार फिरोजाबाद पहुंचे न्यायमूर्ति हरवीर सिंह का हुआ स्वागत

शपथ लेते न्यायमूर्ति हरवीर सिंह
न्यायमूर्ति का स्वागत करते न्यायिक अधिकारी

फिरोजाबाद, 19 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिला जज हरवीर सिंह उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायमूर्ति पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार देर रात जिले में प्रथम आगमन हुआ। इस मौके पर उनका न्यायिक अधिकारियों, शासकीय अधिवक्ताओं आदि ने स्वागत किया। डीजीसी ने इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया।

फिरोजाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरवीर सिंह को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायमूर्ति के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पहला अवसर है जब फिरोजाबाद जिले में नियुक्ति के दौरान किसी जिला जज को हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में न्यायमूर्ति पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद न्यायमूर्ति हरवीर सिंह ट्रेन से देर रात फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर न्यायिक अधिकारियों अपर सत्र न्यायाधीश नवनीत गिरी, सर्वेश कुमार पाण्डेय, मुमताज अली, जितेंद्र गुप्ता, सीजेएम नरेश कुमार व जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी, विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र राठौर, अवधेश भारद्वाज आदि ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर डीजीसी राजीव प्रियदर्शी ने कहा कि जिले वासियों के लिए यह अवसर सौभाग्यशाली है। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति हरवीर सिंह अब पूरे प्रदेश के लोगों को न्याय देने का काम करेंगे। पहले वह केवल जिले के लोगों को न्याय दे रहे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

उल्लेखनीय है कि हरवीर सिंह पिछले कई वर्षों से फिरोजाबाद में जिला जज के रूप में सेवारत थे। जिले के लाेग उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति मानते हैं।

——————–

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top