
प्रयागराज, 02 नवम्बर (Udaipur Kiran) । झूंसी निवासी पत्रकार देवेंद्र राय उर्फ लकी (42) सिविल लाइंस में किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की रात ढाई बजे के लगभग वह बाइक से घर लौट रहे थे। चकिया इलाके के करबला के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। सिर मे अधिक चोट लगने के कारण खून काफी बह गया था। अस्पताल ले जाने तक उनकी सांसें थम गईं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। देवेन्द्र राय कई लोकल और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनलों में काम कर चुके थे। वर्तमान में भी एक निजी चैनल से जुड़े थे। उनके निधन पर पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग सांत्वना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचे।
—————
(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र
