
दुमका, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भाजपा छोड़ झामुमो का दामन थामने वाली डॉ लुईस मरांडी का झामुमो कार्यकर्ता ने विराेध पर उतर हैं। कार्यकर्ताओं का विरोध मीडिया में आए जामा विधानसभा सीट से डॉ लुईस मरांडी के उम्मीदवारी की संभावित खबरें पर की। कार्यकर्त्ता मंगलवार को जामा चौक पर एकजुट होकर लुईस मरांडी को जामा से प्रत्याशी बनाये जाने का विरोध किया। कार्यकर्त्ता गो बैक-गो बैक का नारा लगा रहे थे।
झामुमो कार्यकर्ता दुर्गा मुर्मू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जामा की जनता पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी को प्रत्याशी बनाये जाने का विरोध करती है। अगर इसके बावजूद भी जामा विधानसभा से पूर्व मंत्री को प्रत्याशी बनाया जाता है, तो उन्हें प्रत्येक गांव में विरोध का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को देर शाम डॉ लुईस मरांडी को जेएमएम का पट्टा पहनाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी में शामिल किया है। इससे पूर्व से ही सोशल मीडिया में जामा से डॉ लुईस मरांडी को टिकट दिये जाने की चर्चा जोरों पर थी। क्योंकि पूर्व विधायक सीता सोरेन के भाजपा में चले जाने से जामा सीट खाली हो चुका था। दुर्गा मुर्मू ने कहा कि अगर हेमंत सोरेन यहां से लड़ेंगे तो उनको जिताने का कार्य किया जायेगा। चुकी यह सीट गुरुजी का है और प्रत्याशी भी उनके ही परिवार का होना चाहिए। मौके पर मुखिया कमीशन सोरेन, निर्मल किस्कू, गौतम कुमार दर्वे, बुलेश यादव, प्रदीप दर्वे, सुजीत यादव, गुड्डू यादव, धनेश्वर दर्वे, अशोक यादव, लक्ष्मी मंडल आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
—————
(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार
