
लोहरदगा, 30 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा लोहरदगा जिला समिति जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के अनर्गल बयानबाजी के विरुद्ध समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय आक्रोश धरना-प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नापाक इरादों को कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बढ़ते जनाधार से भाजपा हाशिए पर जा पहुंची है। यही कारण है कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता राज्य के विकासशील पुरुष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर खुद जनता को गुमराह कर रहे है। अहमद ने कहा कि भाजपा की अनर्गल बयानबाजी से यह स्पष्ट मंशा प्रतीत होता है कि झारखंड की एकता और अखंडता को खंडित कर यहां की आपसी भाईचारा को तोड़कर लोगों को लड़वाया जाए लेकिन झारखंड की जनता भाजपा की हर नापाक सोच को समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता करारा जवाब देने का कार्य करेगी। भाजपा को झारखंड में एक सीट हासिल करने में पसीने छूट जाएंगे।
इस मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।
(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर / चन्द्र प्रकाश सिंह
