
रांची, 28 मई (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को विभिन्न समाचार माध्यमों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए 11 पदाधिकारियों को अधिकृत करते हुए पैनल बनाया है।
पार्टी की ओर से जिन पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है उनमें डॉ सरफराज अहमद गिरिडीह, मिथिलेश ठाकुर, पंकज मिश्रा, विजय हांसदा साहेबगंज, महुआा माजी रांची, विकास कुमार मुंडा रांची, नीलम मिश्रा धनबाद, प्रो अशोक कुमार सिंह, रांची, मनोज यादव पूर्वी सिंहभूम, तनुज खत्री रांची और धीरज दुबे गढवा का नाम शामिल है।
पैनल में शामिल उपर्युक्त सदस्यों से कहा गया कि पार्टी के निर्णय, कार्यक्रम और सम-सामयिक विषय पर समाचार माध्यमों पर पार्टी का पक्ष रखते समय वे अपने आचरण से पार्टी की मर्यादा को बनाए रखेंगे। साथ ही वे किसी नए सम-सामयिक विषय पर केंद्रीय नेतृत्व से पार्टी के पक्ष को समझ कर ही अपना
वक्तव्य देंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
