Jammu & Kashmir

जेकेएएसीएल ने भरत सिंह मन्हास के निधन पर शोक व्यक्त किया

जेकेएएसीएल ने भरत सिंह मन्हास के निधन पर शोक व्यक्त किया

जम्मू, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने अपने मुख्यालय लाल मंडी, श्रीनगर में सचिव जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी भरत सिंह मन्हास को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनका एक संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

2001 बैच के जेकेएएस अधिकारी मन्हास मई 2022 में सचिव के रूप में जेकेएएसीएल में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान सांस्कृतिक क्षेत्र को दृश्यमान और जीवंत बनाया।

प्रमुख सचिव ने कहा भरत सिंह के निधन से प्रशासनिक व्यवस्था में एक खालीपन आ गया है और उनकी अनुपस्थिति को गहराई से महसूस किया जाएगा।“ इसी तरह की भावनाएं व्यक्त करते हुए जेएंडके आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलज़ार अहमद भट्ट ने भी भरत सिंह मन्हास के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत मन्हास के निधन पर कई साहित्यिक और कलात्मक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। शोक सभा में उप सचिव सैयद शकील उल रहमान, प्रभारी अधिकारी कश्मीर संभाग फारूक अनवर मिर्जा, प्रभारी अधिकारी टीआरसी मुफ्ती शफीक यू रहमान, अध्यक्ष अदबी मरकज कामराज मोहम्मद अमीन भट्ट, एनएसडी समन्वयक गुलजार अहमद गनई तथा प्रसिद्ध कलाकार मुश्ताक अली अहमद खान भी शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा / बलवान सिंह

Most Popular

To Top