Uttar Pradesh

सुभासपा के राष्ट्रीय सचिव बने जितेंद्र सिंह

संगठन की मजबूती और पार्टी में सक्रियता का जितेंद्र सिंह को मिला इनाम*

गोरखपुर, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर पार्टी के मुख्य महासचिव व पूर्व मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने पार्टी के प्रदेश महासचिव, महराजगंज जिला प्रभारी व मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। जितेंद्र सिंह के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर उनके समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों ने जितेंद्र सिंह को बधाई देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व को भी बधाई दी है।

चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के आराजी मतौनी निवासी जितेंद्र सिंह ने सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी में जुड़ने के बाद पार्टी काे संगठनात्मक मजबूती दी और संगठन का तेजी से विस्तार किया। उनकी सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उनको प्रदेश महासचिव के पद से नवाजते हुए महराजगंज जिले का प्रभारी बनाया और अपने मंत्री बनते ही उनको अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया। जितेंद्र सिंह ने 7 जनवरी 2024 को विधानसभा क्षेत्र के कुसम्ही कोठी और 22 दिसम्बर 2024 को सरदारनगर के मजीठिया ग्राउंड में शानदार रैली कराकर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने कुशीनगर, आजमगढ़ के साथ ही बिहार के नवादा, सीवान, बेतिया, राजगीर, सीतामढ़ी की रैलियों में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। जितेंद्र सिंह पार्टी की मजबूती के लिये लगातार काम कर रहे हैं। उनकी मेहनत, कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने अब राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण भावना के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

जितेंद्र सिंह को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किये जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच राधिका पटेल, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मनीषा सिंह, राष्ट्रीय महासचिव गीता राजभर, महासचिव शक्ति सिंह, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर, विधायक बेदीराम, युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष राधिका बिंद, अर्चना विश्वकर्मा, पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध, हेमंता चौधरी, इंद्रेश राजभर, सद्दू खान, अली अहमद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश कनौजिया सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुए कहा कि जितेंद्र सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Most Popular

To Top