
जींद, 3 नवंबर (Udaipur Kiran) । उचाना थाना क्षेत्र के तहत एक महिला के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने पर उचाना थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
शनिवार को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि दनौदा गांव निवासी मनोज ने तीन साल पहले उनकी जमीन को ठेके पर लिया था।
खेती के दौरान उनकी मनोज के साथ जान-पहचान हो गई। उसकी मनोज के साथ बातचीत होने लगी। एक दिन खेत में मनोज ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
वह लोकलाज के डर से चुप रही। इसके बाद मनोज उसे धमकी देते हुए लगातार तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। उचाना थाना पुलिस ने मनोज के खिलाफ रेप, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
