CRIME

जींद : महिला चिकित्सक ने लगाए दहेज प्रताडऩा के आरोप

जींद, 31 मार्च (Udaipur Kiran) । महिला चिकित्सक ने दहेज प्रताडऩा सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ससुरालजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जींद की पूजा देवी ने बताया कि वह एमबीबीएस चिकित्सक है। दो साल पहले उसकी शादी हिसार के सेक्टर 12 निवासी सुखदेव के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से बढ़कर खर्च किया गया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति सुखदेव, ससुर सुबेर सिंह, सास बनारसा देवी और ननंद ज्योति उसे दहेज को लेकर ताने मारने लगे। उसे मायके से 20 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित किया गया।

उसका पति सुखदेव भी एमबीबीएस डॉक्टर है। उसने कुछ रुपये पति के अकाउंट में भी ट्रांसफर किए लेकिन इसके बावजूद भी उनकी डिमांड बढ़ती गई। वह गर्भवती थी तो मानसिक प्रताड़ना के चलते अस्पताल में दाखिल तक होना पड़ा। उसके साथ गाली गालौज की गई। पूजा ने आरोप लगाया कि सुखदेव शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। उसके किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं।

शादी से पहले भी वह उसके साथ रिलेशनशिप में था और शादी के बाद भी उसी महिला के साथ संबंध हैं। वह उसकी सारी सेलरी खुद के अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता है। अब उसकी ड्यूटी जींद में आ गई तो इसलिए वह जींद रह रही है लेकिन उसके सामान, गहने, स्त्री धन को ससुरालियों ने कब्जे में लिया हुआ है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रविवार देर शाम पति सुखदेव, सास, ससुर, ननद के खिलाफ मानसिक परताड़ना , मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top