Haryana

जींद : सोमवार से शुरू होगा तीन दिवसीय गीता महोत्सव

गीता जयंती महोत्सव के लिए सजाए गए पंडाल।

जींद, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला प्रशासन द्वारा नौ से 11 दिसंबर तक स्थानीय पटवार भवन रंगशाला में जिला स्तरीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉण् कृष्ण मिड्ढा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने रविवार को बताया कि गीता महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह महोत्सव गीता के पवित्र ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास हैए जिसमें सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र होंगी। उन्होंने बताया महोत्सव स्थल पर गीता से संबंधित प्रदर्शनी के साथ-साथ लगभग 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, महोत्सव में बच्चों और बुजुर्गों के लिए मनोरंजन और स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों और कलाकारों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण की लीला और गीता के संदेशों पर आधारित नृत्य, नाटिका, भजन और श्लोक उच्चारण आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रम में गीता पूजनए हवन और सेमिनार भी आयोजित होंगे। जिनमें विद्वान वक्ता गीता के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। अंतिम दिन नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगीए जिसमें गीता पर आधारित भव्य झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। महोत्सव स्थल पर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिनका दर्शक लुत्फ उठा सकेंगे। बच्चों के लिए विशेष झूले और खेलकूद के आयोजन भी किए जाएंगे। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने सभी सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं से इस महोत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव न केवल आध्यात्मिक संदेशों को समझने का अवसर प्रदान करेगा बल्कि समाज को एकजुट करने में भी मदद करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top