Haryana

जींद: विदेश भेजने का झांसा देकर हडपे डेढ़ लाख

लोगो।

जींद, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । सदर थाना पुलिस ने जार्जिया भेजने के नाम नाम पर डेढ़ लाख ठगने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव लोहचब निवासी महेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोहतक निवासी कृष्ण उसके रिश्ते में मौसा लगता है। वह रोहतक निवासी यासीन के साथ मिल कर रोहतक में विदेश भेजने का कार्यालय चलाते हैं। लोगों का वीजा लगवा कर विदेश भेजते हैं। उन्होंने बताया कि गांव डलवाल जिला मंडी निवासी नितिन शर्मा उनकी कंपनी का पार्टनर है। उन्होंने उसे जार्जिया भेजने के लिए कहा। जिसकी एवज में उन्होंने तीन लाख 30 हजार रुपये की डिमांड की। जिस उसने एक लाख 10 हजार रुपये गुगल-पे से तथा 40 हजार रुपये टिकट के लिए दे दिए। आरोपितों ने पहले उसे पुर्तगाल विजिटर वीजा दिया। फिर उसे जार्जिया भेजने की बात कही। जब उसने दिल्ली अंबेसी में जाकर जांच की तो वह रिफूजल वीजा था। आरोपितों ने इकरारनामा भी लिख कर दिया लेकिन उसे जार्जिया नही भेजा गया। जब उसने दबाव डाला तो आरोपितों ने उसे चैक दे दिया। जो बैंक में लगाए जाने पर बाउंस हो गया। उसने राशि को वापस मांगा तो आरोपितों ने राशि लौटाने से मना कर दिया। सदर थाना पुलिस ने महेंद्र की शिकायत पर आरोपित कृष्ण, यासीन तथा नीतिन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top