Haryana

जींद: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

लोगो।

जींद, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । एक महिला को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आराेप में महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शहर थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव डाहौला निवासी कृष्ण से काफी पुरानी जान पहचान रही है। वर्ष 2016 में कृष्ण ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लगभग आठ साल तक कृष्ण उसका यौन शोषण करता रहा। जब भी वह कृष्ण को शादी के लिए कहती तो कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहता। बावजूद इसके आरोपित ने उससे शादी नहीं की। जब उसने कृष्ण पर दबाव डाला तो उसने शादी करने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कृष्ण के खिलाफ यौन शोषण करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा / सुमन भारद्वाज / SANJEEV SHARMA

Most Popular

To Top