जींद, 24 जनवरी (Udaipur Kiran) । उचाना के विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि कहा कि भर्ती रोको गैंग ये बातें अब करता है। तीसरी बार आज भाजपा सरकार में उसका सबसे बड़ा कारण हमारी सरकार द्वारा दी गई बिना पर्ची व बिना खर्ची पर दिया गया रोजगार है।
शुक्रवार काे पत्रकाराें से बातचीत करते हुए अत्री ने कहा कि प्रदेश का युवा जानता है कि किस सरकार में युवाओं के साथ ठगी हुई थी। निरंतर युवाओं को रोजगार मिल रहा है। युवा वर्ग सरकार के साथ है। कांग्रेस आज हाशिये पर है। आज प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष का नेता आज तक नहीं चुन पाई है। दिल्ली में शत-प्रतिशत भाजपा सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली के मतदाता किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। दिल्ली का मतदाता भाजपा के साथ है। सभी को साथ लेकर चलेंगे। विकसित उचाना विकसित उचाना की सोच के तहत आगे बढ़ रहे है। जो वायदे चुनाव में हमारी सरकार ने किए थे उन वायदों को पूरा करने में सीएम नायब सिंह सैनी लगे हुए है। जो वायदे चुनाव में उचाना हलके के लोगों से किए थे, उन वायदों को पूरा करने में वो लगे है। नहरी पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न वर्षों पुरानी मांगों पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में मांगों को लेकर धरने दे रहे किसानों पर भाजपा विधायक ने कहा कि पूरे देश में हरियाणा ऐसा राज्य है जहां पर 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। प्रदेश का किसान भाजपा के साथ है। किसानों हमारी धरोहर है, हम किसानों के साथ है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पक्ति में खड़े होने वाले को लाभ मिले। सप्ताह में पांच दिन वो लोगों के बीच रहते हंै। लोगों की जन समस्याओं को सुन कोशिश रहती है कि उनका समाधान साथ-साथ में हो। चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे उन वायदे को हम पूरा करने में लगे हुए है। पीने के पानी को लेकर काम चल रहा है। महाग्राम छात्तर को शहर बनाने की तर्ज पर काम चल रहा है। ग्रामीण आवास योजना के तहत 100-100 गज के प्लॉटों केा आबंटन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा ये प्लॉट आबंटन किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा