Haryana

जींद : स्टडी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर लाखाें की ठगी

लोगो।

जींद, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । साइबर थाना पुलिस ने स्टडी वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर दो लाख 27 हजार रुपये ठगने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को गांव शामलो कलां निवासी कृष्ण ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि उसकी भतीजी जालध्ंार निजी विश्वविद्यालय में पढ़ती है। उसने बताया कि उसके पास अक्षय मार्क नाम के व्यक्ति का फोन आया था। जिसने खुद को प्रोडेक्शन का मालिक बताया। जिसने बताया कि पढऩे वाले बच्चों का विदेश भेजता है।

जिस पर उसकी भतीजी ने भी विदेश जाने की इच्छा जताई। भतीजी द्वारा दिए नंबर पर जब उसने संर्पक साधा तो उसने दो लाख 27 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा। नवंबर तथा दिसंबर 2022 में उसने दिए खाते में दो लाख 27 हजार रुपये की राशि को जमा करवा दिया। बावजूद इसके लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसकी भतीजी को विदेश नही भेजा। साइबर थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top