Haryana

जींद: चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी पर थीनर डाल जलाया

लोगा।

जींद, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । विश्वकर्मा कालोनी में उस समय हडकंप मच गया पर एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उस पर थीनर तेल छिड़क कर आग लगा दी। घटना का जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला तो उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जांच शुरू कर दी है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कालोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2016 को विश्वकर्मा कालोनी निवासी सुरेश कुमार के साथ हुई थी। उसका पति और वह मजदूरी करते हैं। इसके चलते उसका पति उसके चरित्र पर संदेह करता है। वह तीन सितंबर को घर पर अपने बच्चों व पति के लिए खाना बना रही थी। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और थीनर डाल कर आग लगा दी। अचानक से आग उसके शरीर पर भड़क गई और उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो उसका जेठ व जेठानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डाल कर आग को बुझाया और बाद में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रविवार को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top