Haryana

जींद : देवर ने चाकू मारकर की भाभी की हत्या

जींद, 8 मई (Udaipur Kiran) । जींद में सगे देवर ने शराब के नशे में अपनी ही भाभी पर चाकुओं से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सदर थाना पुलिस चाकू मारकर हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार किशनपुरा गांव निवासी रोहताश की पत्नी सुनीता शाम को अपने छोटे देवर सुखदेव के घर की तरफ जा रही थी। गांव के चौक पर शराब के नशे में धूत उसका देवर हुकम सिंह खड़ा था।

हुकम सिंह ने सीधे सुनीता पर चाकुओं से हमला कर दिया।

चाकू सुनीता की छाती में जा लगा और छाती में ही फंस गया। इसके बाद सुनीता मौके पर ही अचेत होकर गिर गई। हुकम सिंह मौके से फरार हो गया।

आसपास के लोगों व सुनीता के बेटे ने उसे जींद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

मृतका के शव को जींद के सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। हुकम सिंह सुनीता का सगा देवर है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बताया जा रहा है कि हुकम सिंह नशे की हालत में था।

मृतक सुनीता के बेटे रोहित का कहना है कि उसके पिता समेत चार भाई हैं। हुकम सिंह उसका सगा चाचा है। उनकी किसी तरह की कोई रंजिश भी नहीं थी। सदर थाना पुलिस ने हुकम सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top