Haryana

जींद : ऑनलाइन टास्क को झांसा दे सिंचाई कर्मी से लाखाें की ठगी

लोगो।

जींद, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर अच्छा मुनाफा दिखा सिंचाई विभाग कर्मी को छह लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सोमवार को गांव टीटोखेड़ी निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में डयूटीरत है। गत 29 सितंबर को उसके व्हाट्सअप पर संदेश आया। जिसमें ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर अच्छे मुनाफा बताया गया था। फिर उसे लिंक भेज कर गूगल मैप से होटलों को फाइव स्टार देने के लिए कहा गया। जब उसने लिंक खोला तो एक वेबसाइट खुली। जिसके साथ उसकी आईडी भी बन गई। फिर उसे खाते मे पाच हजार रुपये कराने पर डबल होने के बारे मे बताया गया। हर बाद उसकी राशि बढाई हुई दिखाई गई।

टास्क पूरा होने पर उसे साढे 13 हजार रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। जिसके बाद आरोपित कोई न कोई बहाना बना तथा टास्क देकर राशि को जमा करवाते रहे। गत 11 अक्टूबर तक उसने छह लाख 48 हजार रुपये आरोपितों के खाते में जमा करवा दिए। बावजूद इसके उसकी राशि नही निकली। जबकि डिमांड बढ़ती रही। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top