Haryana

जींद : भाजपा की जाट लैंड में जनआर्शीवाद रैली रविवार को, जाट लैंड में भरेगी हुंकार

रैली को लेकर सजाया गया पंडाल।

जींद , 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा एक सितंबर रविवार को एकलव्य स्टेडियम में जनआर्शीवाद रैली का आयोजन कर रही है। रैली को लेकर सीएम नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करने आएंगे।

भाजपा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता संजय भाटिया ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव अपनी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां के आधार पर लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा पांच सीटों पर चुनाव हारी हो लेकिन भाजपा ने 46 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस अवसर पर उनके साथ जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा, जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, वरिष्ठ नेता जवाहर सैनी, जिला प्रभारी डा. मदन लाल, भाजपा के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अशोक छाबड़ा सहित कई नेता मौजूद रहे। संजय भाटिया ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा काम बताएं जिसके कारण प्रदेश के लोग उसे फिर से सत्ता में लाने की बात सोचें। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों के खराबे के मुआवजे के रूप में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में दो-दो रुपये के चेक मिलते थे। नौकरियों की सरेआम बोलियां लगती थीं। तबादलों में खुले आम पैसों का लेन-देन होता था। सीएलयू के नाम पर लोगों को लूटा जाता थाए लेकिन पिछले 10 सालों में हरियाणा का समान विकास हुआ है और अब नौकरियां नीलामी से नहींए बल्कि योग्यता से मिलती हैं। ग्रुप ए बी और सी की नौकरी के मामले में पूर्व सांसद ने कहा कि भर्ती रोको गैंग ने नौकरियों को रोकने का काम किया है और यह युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। संजय भाटिया ने रैली का न्यौता देते हुए कहा कि एक सितंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली जींद में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली में कुछ और नेताओं के भी आने की संभावना है तथा इस रैली में कई पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल होंगे। संजय भाटिया ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे के भविष्य के चक्कर में पूरी कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया है। उन्होंने कहा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को उपचुनाव में हराया था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुमारी शैलजा, किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला को पीछे धकेलने का काम किया। केवल अपने परिवार को राजनीतिक रूप से स्थापित करने के लिए हुड्डा सब प्रयास कर रहे हैं लेकिन हरियाणा की जनता और विशेष कर बांगर की धरती उन्हें इस बार भी सत्ता से दूर रखेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top